पर्यावरण दिवस पर निकली जागरूकता रैली, रोज गार्डन में हुआ पौधरोपण, वन विभाग, सेव फारेस्ट, सहयोग टीम, लोकशक्ति के अलावा अन्य समितियां रही शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज रायगढ़ जिला मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिनमें वन विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता रैली के साथ-साथ स्थानीय रोज गार्डन में 20 फलदार पौधारोपण अभियान प्रमुख रहा।

 

 

वन विभाग द्वारा आज सुबह सात बजे स्थानीय महात्मा गांधी चैक से पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए पैदल रैली आयोजित की गई। जिसमें बैनर पोस्टर के माध्यम से पेड बचाओ, प्रकृति की रक्षा करो और बिगडते जनवायु को नियंत्रित रखने का संदेश देते हुए यह रैली शहर के सभी प्रमुख चैक-चैराहों से होते हुए रोज गार्डन आकर समाप्त हुई और वहां जिले की कई संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ मिलकर हरे भरे पौधों का रोपण किया गया।

https://samachardoot.in/2022/06/04/the-handiwork-of-cyber-thugs-sending-the-link-of-payment-gift-to-the-dm-by-becoming-the-commissioner-know-the-whole-matter/

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोज गार्डन में वन विभाग की रायगढ़ एसडीओ व रेंजर के साथ जिला सेव फारेस्ट समिति के अध्यक्ष नरेश शर्मा, पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमेशा सजग रहने वाले समाजसेवी व पूर्व अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सहयोग समिति की अध्यक्ष मंजु अग्रवाल के अलावा लोक शक्ति समूह की तरफ से प्रमुख लोगों ने 15 फलदार पौधे लगाए, जिनमें आम, आंवला, सीताफल के साथ-साथ छायादार पेड़ नीम, बरगद के पौधों का रोपण करते हुए उन्हें जीवित रखने का भी संकल्प लिया गया।

https://samachardoot.in/2022/06/04/the-happiness-of-road-construction-road-banana-re-children-were-dancing-by-singing-the-song-cm-bhupesh-said-childrens-dreams-started-walking/

 

पर्यावरण पे्रमी व जिला सेव फारेस्ट समिति के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल व वर्तमान अध्यक्ष नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष मातादीन यादव तथा सहयोग समिति की अध्यक्ष मंजु अग्रवाल, सचिव मीना अग्रवाल, उपाध्यक्ष बीना मेहता के साथ-साथ वन विभाग की तरफ से रायगढ़ वन मंडल की एसडीओ वन परिक्षेत्राअधिकारी रायगढ़ तथा उप वन परिक्षेत्र अधिकारी रायगढ़ के अलावा सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

https://samachardoot.in/2022/06/04/the-father-became-a-minor-prematurely-then-made-a-plan-to-kill-the-innocent-watching-the-video-in-youtube-executed-the-incident-read-the-full-news/

 

आज निकली जागरूकता रैली व पौधारोपण के साथ-साथ पाॅलीथिन के खिलाफ भी एक अभियान चलाया गया, जिसमें रैली में शामिल वन विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने सड़कों व जंगलों में फैली पाॅलीथिनों को उठाकर कचरे के डिब्बे में भी डालते हुए संदेश दिया कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए यत्र तत्र पाॅलीथिन न फेंके चूंकि इससे पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा होता है।

https://samachardoot.in/2022/06/04/big-accident-chemical-factory-boiler-exploded-six-workers-died/

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें