मध्य प्रदेश के सतना में बारात से भरी बस 11 केबी की बिजली तार में फंस गई। इस घटना में दो दर्जन से अधिक बाराती झुलस गए। आनन-फानन में इन बारातियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, सतना जिले के उचेहरा तहसील के परसमनिया गांव के पास बारात लेकर लौट रही बस अनियंत्रित होकर बिजली तार में फंस गई।
https://samachardoot.in/2022/06/04/the-handiwork-of-cyber-thugs-sending-the-link-of-payment-gift-to-the-dm-by-becoming-the-commissioner-know-the-whole-matter/
इससे फैले करंट से बस में सवार करीब 20 लोग झुलस गए। इसमें पुरुष, महिला और बच्चे शामिल हैं। करंट की चपेट में आए बारातियों को उपचार के लिए मैहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://samachardoot.in/2022/06/04/the-happiness-of-road-construction-road-banana-re-children-were-dancing-by-singing-the-song-cm-bhupesh-said-childrens-dreams-started-walking/
घटना की जानकारी लगते ही उचेहरा थाना प्रभारी डीआर शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने झुलसे हुए बारातियों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार अवधिया भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक पन्ना के श्यामगिरी से मैहर बारात आई हुई थी।
https://samachardoot.in/2022/06/05/new-tricks-of-cyber-fraudsters-blew-one-lakh-from-the-account-by-showing-the-fear-of-disconnecting-the-electricity-connection/
यहां आदिवासी परिवार की बेटी की विदाई के बाद बारतियों को लेकर लौट रही बस क्रमांक एमपी 35 पी 0410 बिजली की तार में फंस गई। इसके करंट से खिड़की के पास बैठे बाराती चपेट में आ गए शेष को केवल झटका लगा है।
https://samachardoot.in/2022/06/05/chief-minister-gave-a-big-gift-to-bilaspur-flagged-off-the-bilaspur-bhopal-bilaspur-airline-new-air-services-are-being-started-in-the-state-every-possible-effort-bhupesh-baghel/
उपचार के लिए मैहर के सभी डॉक्टरों और आसपास की 12 एएनएम को मैहर सिविल अस्पताल बुलाया गया है। डॉ. अवधिया ने बताया कि 35 वर्षीय महिला विनीशा गंभीर रूप से झुलसी हुई है किंतु बीपी और पल्स सामान्य होने से चिंता की बात नहीं है।
https://samachardoot.in/2022/06/05/awareness-rally-on-environment-day-plantation-in-rose-garden-forest-department-save-forest-cooperation-team-lokshakti-and-other-committees-were-involved/
19 अन्य प्रभावित लोगों का इलाज कर छुट्टी दे दी जाएगी। घायलों और झुलसे हुए बारातियों का उपचार जारी है। बस में करीब 50 बाराती थे। घटना की जानकारी लगने पर मैहर विधायक नाराण त्रिपाठी भी घायलों का हाल चाल जानने पहुंच गए।







