हाथी गस्त के ड्राइवर को गांव वालों ने इतना पीटा की फट गया सर, अब विभाग कर्मचारी संघ ने गश्त रोकने का कर दिया एलान…..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जशपुर । इस वक़्त की बड़ी खबर जशपुर जिले के कुनकुरी गांव से आ रही है। जहां वन परिक्षेत्र कुनकुरी के म्यूरचुंदी गाँव मे हाथी गश्ती दल के ड्राइवर के साथ गांव के ग्रामीणों ने मार पीट घटना को अंजाम दे दिया है। इस मारपीट की घटना में ड्राइवर का सिर फट गया है। इस घटना की रिपोर्ट लिखाने वन विभाग के कर्मचारी कुनकुरी थाना पहुंच गए है। वही वन विभाग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने इस घटना के विरोध में कल से गश्त रोकने का एलान कर दिया है।

 

जानकारी के मुताबिक हाथी गश्ती दल मयूर चुंदी पहुंचा था । वहां ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित थे । गश्ती दल ने ग्रामीणों को समझाया कि वे घर जाए इसी बात पर ग्रामीण भड़क गए और ड्राइवर सुंदर चौहान को पीटना शुरू कर दिया ।पिटाई के दौरान ड्राइवर सुंदर चौहान के सिर में गम्भीर चोटें आई हैं।

https://samachardoot.in/2022/06/09/speeding-scooty-rammed-into-the-back-of-the-truck-two-youths-died-on-the-spot-read-full-news/

 

वन विभाग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद जिले के कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।उन्होंने बताया कि शुक्रवार से कोई भी कर्मचारी गश्त नहीं करेगा जबतक की कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी नही दी जाती ।

 

आपको बता दें कि जिले में गजराजों का तांडव जारी है और अबतक केवल कुनकुरी वन परिक्षेत्र में एक माह के भीतर 5 लोग दंतैल हाथियों से कुचले जा चुके हैं और पांचों की मौत हो चुकी है ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें