बड़े जखीरा में इस बार पड़ी रंजीत गुप्ता की बड़ी कार्रवाई, 440 लीटर के साथ आरोपी को भेजा जेल……पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता टीम करती आ रही है। इसी दौरान आज आबकारी उड़नदस्ता टीम को उस समय बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी। जब उडनदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ग्रामीण के पास से 440 लीटर महुआ शराब जप्त कर उसे जेल दाखिल कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज मुखबिर की सूचना पर अवैध महुआ शराब के लिए कुख्यात सारंगढ़ क्षेत्र में कनकबीरा चौकी के अंतर्गत रामटेक ग्राम में छेदीलाल सारथी के घर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब एवं महुआ लहान की सूचना पर विभाग के द्वारा वहां दबिश दी गई। इस दौरान जब घर की तलाशी ली जाने लगी तो महुआ शराब और महुआ लाहन का जखीरा देखकर आबकारी उड़नदस्ता टीम के होश उड़ गए। घर में बड़े-बड़े प्लास्टिक के ड्रम में महुआ शराब एवं महुआ लहान भरे पड़े थे। प्लास्टिक के ड्रमों में भरा हुए शराब लगभग 440 लीटर पाया गया तथा लगभग 500 किलो महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट किया गया। शराब की मात्रा इतनी अधिक थी की आबकारी टीम को पिकअप वाहन बुलाकर अवैध महुआ शराब को लोड करना पड़ा।

https://samachardoot.in/2022/06/10/the-driver-of-the-elephant-patrol-was-beaten-up-by-the-villagers-so-much-that-it-exploded-now-the-department-employees-union-has-announced-to-stop-patrolling-read-full-news/

 

आज की छापा मार कार्रवाई में आरोपी छेदुलाल सारथी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क(च )34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।

https://samachardoot.in/2022/06/09/speeding-scooty-rammed-into-the-back-of-the-truck-two-youths-died-on-the-spot-read-full-news/

 

उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक सुंदरलाल प्रधान प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चौहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें