पुलिस के डर से तस्करों ने 24 लाख का गांजा पुल के नीचे फेका, सर्चिंग में निकले जवानों ने किया बरामद, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुकमा जिले में नेशनल हाईवे 30 में एक पुल के नीचे से जवानों ने 200 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कुल कीमत करीब 24 लाख 60 हजार रुपए है। बताया जा रहा है कि, पुलिस के डर से तस्करों ने 9 बोरियों में गांजा भरकर पुल के नीचे छिपा दिया था। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र का है।

https://samachardoot.in/2022/06/10/this-time-ranjit-guptas-big-action-in-big-stock-sent-the-accused-to-jail-with-440-liters-read-full-news/

मिली जानकारी में मुताबिक, छिंदगढ़ से CRPF और जिला पुलिस बल के जवान रोज की तरह इलाके की सर्चिंग पर निकले हुए थे। सर्चिंग कर लौटते समय जवान जब राजामुंडा के पास पहुंचे तो यहां नेशनल हाईवे 30 पर स्थित एक पुल के नीचे रखी बोरियों पर जवानों की नजर पड़ी। जब जाकर देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ था। जवानों ने गांजा बरामद कर लिया है।

https://samachardoot.in/2022/06/10/the-driver-of-the-elephant-patrol-was-beaten-up-by-the-villagers-so-much-that-it-exploded-now-the-department-employees-union-has-announced-to-stop-patrolling-read-full-news/

बोरियों की हालात देखने के बाद पुलिस अनुमान लगा रही है कि करीब 2 से 3 महीने पहले ही गांजा यहां छिपाकर रखा गया होगा। अफसरों का कहना है कि गांजा तस्करी पर पुलिस ने लगाम लगाया है।

https://samachardoot.in/2022/06/09/speeding-scooty-rammed-into-the-back-of-the-truck-two-youths-died-on-the-spot-read-full-news/

लगातार आने-जाने वाली वाहनों की लगातार तलाशी ली जा रही है, इसी वजह से तस्कर गांजा की इस खेप को पार नहीं कर पाए होंगे और इसे पुल के नीचे छिपाकर रख दिया होगा। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें