यहां जारी है रंजीत गुप्ता की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन दिन में 690 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी पहुंचे जेल, शराब विके्रताओं में दहशत, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार आबकारी उड़नदस्ता टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। इसी क्रम में आज उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता एक बार फिर से कार्रवाई करते हुए 50 लीटर महुआ शराब के साथ एक ग्रामीण को जेल दाखिल कराया है। जिले में होनें वाली इस ताबड़तोड कार्रवाई से महुआ शराब के कारोबारियों में हड़कंप व्याप्त है।

https://samachardoot.in/2022/06/10/naresh-sharma-became-the-president-of-small-and-micro-industries-association-along-with-secretary-amar-singh-wadhwa-the-executive-committee-was-constituted-the-new-responsibility-given-in-the-meeti/

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज पुसौर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पड़िगांव निवासी शिवा कुमार साव अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही है।

https://samachardoot.in/2022/06/10/another-son-turned-violent-due-to-game-addiction-bought-55-thousand-mobile-on-loan-from-security-guard-father-read-full-news/

 

 

मुखबीर की सूचना की पर जब शिवा साव के घर छापा मारा गया। इस दौरान तलाशी में 50 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।

https://samachardoot.in/2022/06/10/fearing-the-police-smugglers-threw-24-lakh-ganja-under-the-bridge-the-soldiers-who-came-out-in-the-search-recovered-it-read-the-full-news/

 

उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चैहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।

https://samachardoot.in/2022/06/11/innocent-fell-in-borewell-rescue-operation-continues-for-22-hours-robot-team-was-called-from-gujarat-cm-bhupesh-talked-to-family-members/

 

आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं पर आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगा। आज लगातार तीसरा दिन है जब शराब के 3 बड़े तस्कर जेल के अंदर चले गए और आगे भी अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल दाखिल कराया जाएगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें