सिर में कट्टा सटाकर इज्जत लूट रहा था बदमाश, हथियार समेत गिरफ्तार………पढिये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के सहरसा में बहन की सजगता से एक युवती की इज्जत लुटने से बच गई। आरोपी कट्टा की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिष कर रहा था। बहन के हल्ला करने पर स्थानीय लोग जुट गए और हथियार समेत उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना जलई ओपी क्षेत्र की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार गांव की एक लड़की अपनी बहन के साथ शौच के लिए घर से दक्षिण दिशा की ओर कोसी नदी के तट की तरफ गयी। उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी युवक वहां आकर रुका और एक लोडेड देसी कट्टा लड़की के कनपट्टी में सटा दिया। आरोपी युवती को अपने साथ खींचकर दूसरी ओर ले गया और उसके साथ जानवरों जैसी हरकत करने लगा। युवक लड़की के साथ दुष्कर्म करने लगा। लेकिन दूसरी बहन ने शोर मचाना शुरु कर दिया। इस पर पीड़िता को बल मिला। फिर दोनों बहनें हल्ला करने लगीं।

https://samachardoot.in/2022/06/13/the-demand-for-electricity-is-increasing-as-the-heat-rises-know-how-many-hours-the-energy-corporation-will-cut-the-power/

 

आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने युवक को लोडेड देसी कट्टा के साथ दबोच लिया। उसके बाद पुलिस को युवक के कट्टा एवं मोटरसाइकिल के साथ जलई ओपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

https://samachardoot.in/2022/06/13/how-to-become-a-dream-home-huge-jump-in-sand-prices-know-the-reason/

 

युवक की पहचान डरहार के अक्षय कुमार राय के रूप में कई गयी। जलई ओपी अध्यक्ष मजबुद्दीन अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें