ऑपरेशन राहुल अंतिम पड़ाव में…78 घंटे  बाद टनल का काम हुआ पूरा,  प्रदेश का अब तक का बड़ा रेस्क्यू…. पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसे राहुल को रेस्क्यू करने के करीब तक सेना और NDRF की टीम पहुंच गई है। बोरवेल होल तक टनल बनाने का काम पूरा हो गया है। अब टनल से ऊपर 4 फीट खुदाई का काम किया जाएगा। जिससे बच्चे को बाहर लाया जा सके। इसके साथ ही एंबुलेंस और मेडिकल टीम को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि राहुल शाम से अब बेहतर हालत में है। खाना मांग रहा है। इसके बाद हम फिर से आशान्वित हुए हैं। उसकी सांसें भी ठीक चल रही हैं। बच्चे की जान को खतरा नहीं है। अब हम कह सकते हैं कि अंतिम पड़ाव में पहुंच चुके हैं। अगर कोई बड़ी चट्‌टान नहीं आई और अंदर ठीक रहा तो एक घंटे में बच्चे को निकाल लेंगे। हमने जांजगीर से बिलासपुर के बीच के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।

दरअसल, राहुल को बचाने की जद्दोजहद करीब 76 घंटे से जारी है। सेना और NDRF की टीम जितना राहुल के करीब पहुंच रही है, दिक्कतें उतनी ज्यादा बढ़ने लगी है। बताया जा रहा है कि राहुल का मूवमेंट अब कम हो गया है। राहुल के बाहर आते ही उसे एंबुलेंस से बिलासपुर लेकर जाएंगे। जहां अपोलो अस्पताल में उसे भर्ती किया जाएगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें