एक लड़के को दो लड़कियों से हुआ प्यार, फिर एक ही मंडप में दोनों के संग कर ली शादी, मां भी बन चुकी पहली प्रेमिका, पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेस्क न्यूज । झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के बंडागांई के संदीप उरांव नामक युवक दो युवतियों के साथ विवाह रचा कर चर्चा में आ गया है। संदीप का दो युवतियों के साथ क्रमश: पिछले तीन और एक वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इनमें से पहली प्रेमिका से बच्चा भी है।

 

दोनों प्रेमिका से कई बार संदीप का विवाद भी हुआ। मामला गांव तक पहुंचा। रविवार को बंडागांई में ग्रामीणों ने सामाजिक बैठक कर इन दोनों युवतियों के साथ संदीप की शादी करा दी गयी। विवाह समारोह में ग्रामीण परिजन और युवती का बच्चा भी शामिल हुआ।

 

प्रखंड के आकाशी पंचायत अंतर्गत बंडा पतराटोली निवासी युवक संदीप उरांव का प्रेम प्रसंग पिछले तीन वर्षों से गडरपो पंचायत के धनामुन्जी गांव निवासी कुसुम लकड़ा, पिता सुकरा उरांव से चल रहा था। विवाह के पहले ही दोनों के एक बेटा भी है। दूसरी युवती बगड़ू पंचायत के पतरातू महतो टोली निवासी स्वाति कुमारी के साथ उसी युवक का प्रेम प्रसंग एक वर्ष पहले बंगाल के ईट भट्ठा में मजदूरी करने के दौरान हुई थी।

 

एक युवक के साथ दोनों युवतियों का प्रेम प्रसंग रहने के कारण कई बार विवाद हो रहा था। मामला शांत नहीं हो रहा था। इसके बाद ग्रामीणों और घरवालों की सहमति से दोनों युवतियों का विवाह रविवार को सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार संदीप के साथ बैठक कर संदीप उरांव के साथ कुसुम और स्वाति का विवाह रचाया गया। एक मंडप में संदीप के द्वारा दो युवतियों के साथ विवाह रचाने की घटना ने इसे चर्चा में ला दिया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें