अपने शौक पूरे करने सुने मकानों में करते थे चोरी, पुलिस ने लाखों के माल समेत 3 को किया गिरफ्तार…… पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। रायपुर पुलिस टीम ने अलग अलग क्षेत्रो में अपने साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, पुलिस ने चोरों के पास से भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात बरामद किया है। पुलिस पकड़ में आये ये चोर अपने शौक पूरे करने और नशा करने चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

 

सिर्फ 22 साल के इस चोर का नाम दीपक चौहान उर्फ झारखंडी है । दुर्ग जिले के कुमारी के रहने वाला दीपक रायपुर में अपने दोस्तों के साथ मिलकर कई मकानों में चोरी कर चुका है। इसका साथी आमानाका का रहने वाला पुराना चोर शरद वर्मा और कबीर नगर का रहने वाला संजय चौहान भी गिरफ्तार हुए हैं।

 

जिन अलग-अलग जगहों पर चोरी हुई थी पुलिस सभी जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। एक सीसीटीवी फुटेज में इन चोरियों में शामिल आरोपी शरद वर्मा नजर आ गया। शरद वर्मा का पुराना चोरी का रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने फौरन उसे गिरफ्तार किया पूछताछ करने पर उसने बताया कि दीपक और संजय के साथ मिलकर चोरियों को अंजाम दिया था। इसके बाद शरद के दोनों साथी भी पकड़े गए। अब इनके पास से चोरी का लगभग 8 तोला सोना 850 ग्राम चांदी के जेवरात 51300 नगद एक बाइक और एक स्कूटर कुल मिलाकर लगभग 7 लाख का सामान बरामद हुआ है।

 

 

चोरियों की वारदात में गिरफ्तार हुए तीनों ही आरोपी अलग-अलग वारदातों में शामिल रहे हैं । पुलिस ने बताया कि तीनों नशे के आदी हैं। चोरी के फौरन बाद चीजों को इधर-उधर बेचकर रुपयों का इस्तेमाल गांजा पीने और नशे की लत को पूरा करने में खर्च कर डालते हैं । कभी दोस्त- यारों को ढाबों में दावत देते हैं, तो कभी अपने लिए कपड़े खरीदते हैं। इसके बाद फिर नई वारदात की प्लानिंग करते हैं । फिलहाल इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें