Bhilai News : गटर में मिली महिला की लाश, हत्या का मामला दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिलाई। रिसाली नगर निगम के स्टेशन मरोदा शीतला पारा सुलभ शौचालय के गटर में एक महिला की लाश मिली। लाश बोरे में बंद थी। आस पड़ोस के लोगों ने महिला की शिनाख्त भाना बाई साहू (40) के रुप में की। महिला के सिर व शरीर में चोट के निशान है। नेवई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज है। महिला के परिजन धमतरी के गुरुर थाना क्षेत्र में रहते हैं। जिन्हें पुलिस ने सूचना दे दी है। मृत महिला स्टेशन मरोदा शीतला पारा में अकेली रहती थी।

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर तकरीबन एक बजे रिसाली निगम के सफाई कर्मी सुलभ की सफाई करने पहुंंचे थे। इसी दौरान उन्हें शौचालय के गटर से अजीब सी गंध महसूस की। गटर का ढक्कन हटाकर देखा तो उसमें एक बोरी तैर रही थी। सफाई कर्मियों को संदेह हुई। सुपरवाइजर के माध्यम से फौरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद बोरी को बाहर निकाला गया। बंद बोरी से एक महिला की लाश मिली। आसपड़ोस के लोगों ने उसकी पहचान भाना बाई साहू के रुप में की।

नेवई थाना प्रभारी ममता शर्मा ने पड़ोसियों के हवाले से बताया कि भाना बाई साहू यहां अकेली रहती थी। रोजी मजदूरी करती थी। बीते तीन चार दिन से वह दिख नहीं रही थी। चुंकि वह अकेली रहती थी, इसलिए किसी ने गुम इसान का मामला दर्ज नहीं कराया था। परिस्थितजन्य साक्ष्य के आधार पर नेवई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें