ड्राइवर और उसके भाई पर जानलेवा हमले के फरार आरोपित गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट में ड्राइवर और उसके भाई पर जानलेवा हमले करने के मामले में फरार चार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाशकांत ने बताया कि 23 अप्रैल की दोपहर दर्रीघाट में रहने वाले रवि कश्यप मंदिर के पास अपने साथियों से बात कर रहे थे। इसी बीच गांव में रहने वाला योगेश तिवारी अपने साथियों के साथ वहां पर आया। उसने पुरानी रंजिश पर रवि से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर योगेश और उसके साथियों ने रवि की बेसबाल स्टिक, लाठी और राड से पिटाई की।

इसके बाद रवि के बड़े भाई नरेंद्र की भी उन्होंने पिटाई की। मारपीट से नरेंद्र को गंभीर चोटे आई थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही थी। इस बीच आरोपित फरार हो गए। गुस्र्वार को पुलिस ने मामले में फरार योगेश तिवारी(32), शशि कुमार कश्यप(23), गेंदराम धुरी(53) और दिलीप कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है।

इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद जोड़ी धारा

 

 

घटना के बाद मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस मामूली धाराएं लगाकर मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस इसकी जांच कर रही थी। इधर घायल अस्पताल में भर्ती थे। घायलों ने उपचार के बाद इसकी शिकायत अधिकारियों से की। वहीं, मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी।
ससुराल में दामाद पर हमला, ससुर और साले ने की पिटाई

 

 

पत्नी को लेने के लिए ससुराल आए युवक पर ससुर और साले ने हमला कर दिया। उन्होंने मछली काटने के हथियार से मारपीट की। घायल ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तोरवा क्षेत्र के महमंद लालखदान में रहने वाले वैभव निषाद आटो चालक हैं। उनका ससुराल लिंगियाडीह की पुरानी बस्ती में है। बीते दिनों उनकी पत्नी संतोषी निषाद अपने मायके गई थीं। बुधवार को वैभव पत्नी को लेने के लिए ससुराल गए।
रात 11 बजे वे ससुराल पहुंचे और संतोषी को घर चलने के लिए कहा। इसी बीच पीछे से आकर उनके ससुर परसराम ने उन्हें पकड़कर गाली-गलौज शुरू कर दी। उनके साले प्रमोद ने मछली काटने के हथियार से हमला कर दिया। मारपीट के बीच आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। हमले में घायल वैभव ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें