जांजगीर-चांपा के बोरवेल में गिरे 10 साल के राहुल को बचाने के लिए खोदे गए गड्ढे और टनल को फिलहाल बंद नहीं किया जाएगा। उस पर अब डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी। तब तक गड्ढे की बैरिकेडिंग के लिए PWD को निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर एक दिव्यांग बच्चे को बचाने की छत्तीसगढ़ सरकार की कोशिशों को केंद्रीय सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने भी सराहा है। खास बात यह है कि राहुल की तबीयत अब बहुत ठीक है और संभवत: उसे शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
मालखरौद ब्लॉक के पिहरीद गांव निवासी राहुल साहू उसके घर के पीछे खुले हुए 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। देश का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन 105 घंटे तक चलाकर राहुल को बचाया। गड्ढा करीब 65 से 70 फीट गहरा और इतना ही चौड़ा है। ग्रामीणों ने अनहोनी के डर से कलेक्टर को पत्र लिखकर गड्ढा पाटने की बात कही थी।
गड्ढे को देखने के लिए हर रोज बड़ी संख्या लोग गांव पहुंचते हैं। साथ ही गांव के लोग भी वहां आते-जाते हैं। दूसरी ओर प्रशासन इस गड्ढे को लेकर नई प्लानिंग में लगा हुआ था। हालांकि बात नहीं बन पा रही थी। अब कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने इस पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की बात कही है। उनका कहना है कि इसका इस्तेमाल आगे स्टडी के रूप में किया जाएगा। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। इसके बाद गड्ढे को पाट दिया जाएगा।
https://samachardoot.in/2022/06/24/big-fraud-exposed-in-ayushman-139-hospitals-looted-government-money/
दूसरी ओर सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई बैठक में इस रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की गई। केंद्रीय दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने कहा कि एक दिव्यांग बच्चे को बचाने के लिए सरकार ने जो किया, वह उनकी संवेदनशीलता को दिखाता है।
https://samachardoot.in/2022/06/22/the-tunnel-dug-in-the-rescue-operation-is-still-open-villagers-are-afraid-of-untoward-incidents-a-large-number-of-people-reach-the-pit-in-the-village/
बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि सरकार की ओर से की गई यह पहल सराहनीय है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार कर रहे थे। इसमें कई राज्यों के मंत्री भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें…
https://samachardoot.in/2022/06/15/mothers-love-won-after-106-hours-lal-rahul-of-chhattisgarh-came-out-countrys-biggest-rescue-operation-till-date-read-full-news/
https://samachardoot.in/2022/06/14/operation-rahul-in-the-last-stop-78-hours-later-the-tunnel-work-was-completed-the-biggest-rescue-of-the-state-so-far-read-full-news/









