MP News: भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, गोलियां भी चली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन। पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलसिंह आंजना के भाई की पत्नी की जीत तय होने पर विरोधी पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने कट्टे से गोलियां भी चलाई थीं। मारपीट में आंजना को चोट लगी है। चिंतामन पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ धारा 147,148, 149, 307, 323, 294, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि कमलसिंह आंजना भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके छोटे भाई की पत्नी प्रियंका आंजना ग्राम चांदमुख से शनिवार को सरपंच का चुनाव लड़ रही थी। चांदमुख व पालखेड़ी मतदान केंद्रों पर मतगणना में प्रियंका की जीत होने की जानकारी सामने आई थी। उस दौरान कमलसिंह आंजना पालखेडी में अकेले ही थी। प्रियंका की जीत तय होते ही विरोधी पक्ष के बहादुरसिंह आंजना, पंकज आंजना, रवि आंजना, गोपाल आंजना, दशरथ आंजना व अन्य लोगों ने हंगामा करते हुए कमलसिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान कुछ लोगों के हाथों में तलवार व कट्टे भी थे। जिनसे गोलियां भी चलाई गईं। मारपीट के दौरान कमलसिंह के समर्थक वहां पहुंचे और उसे गाड़ी में बैठाकर वहां से ले गए। गोलियां चलने की सूचना पर चिंतामन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से सभी को जेल भेजने के आदेश जारी हो गए।

केस दर्ज होने के विरोध में ज्ञापन सौंपा

आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा 307 सहित अन्य में केस दर्ज किया था। जिसके विरोध में रविवार को आंजना समाज के लोग पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे। जहां अधिकारियों के नहीं मिलने पर लोगों ने माधवनगर थाने पहुंचकर टीआइ मनीष लोधा को ज्ञापन सौंपा। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की जांच की जाए। आरोपितों पर झूठा केस दर्ज किया गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें