Bhopal Crime News: नशे में धुत ट्रक चालक ने तीन बाइक सवाराें काे मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bhopal Crime News: भाेपाल, गुनगा थाना इलाके में नशे में धुत ट्रक चालक ने अलग–अलग स्थानाें पर तीन माेटरसाइकिलाें में टक्कर मार दी। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हाे गर्इ, जबकि पांच लाेग घायल हाे गए। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक काे र्इटखेड़ी थाना पुलिस ने जब्त कर उसके चालक काे हिरासत में ले लिया है। उधर छाेला मंदिर थाना इलाके में भी सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हाे गर्इ। पुलिस मामलाें की जांच कर रही है।

 

गुनगा थाना प्रभारी रमेश राय ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे टिंकू ढाबा के सामने तेज रफ्तार कंटेनर क्रमांक एमपी 04 जीबी 5772 ने बाइक सवार राजेंद्र नागर को टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। ग्राम हिनौती निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र नागर खेती किसानी करते थे। इस घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक के ग्राम पारदी के जाेड़ पर एक माेटरसाइकिल पर सवार तीन लाेगाें काे टक्कर मार दी। इसके बाद गाेलखेड़ी के पास एक अन्य बाइक में टककर मार दी। बाइक सवार फारुख खान अौर उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हाे गए। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर तीन अलग–अलग स्थानाें पर टक्कर मारने के बाद भी चालक ट्रक लेकर भागने की काेशिश कर रहा था। र्इटखेड़ी थाना पुलिस ने पीछा कर ट्रक काे जब्त कर लिया। उधर छाेला मंदिर थाना इलाके में 76 वर्षीय कन्हैयालाल की डीअाइजी बंगला क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में साेमवार रात काे मौत हाे गर्इ। उन्हें सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हाेने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस उन्हें टक्कर मारकर भागे वाहन के बारे में पता लगा रही है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें