जंगली जानवरों का शिकार करने गए 3 शिकारी आये करंट की चपेट में, एक कोटरी सहित तीनो शिकारियों की हो गई मौत,पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। इस वक़्त को बड़ी खबर रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के बंजारी जंगलों से निकल कर सामने आ रही है, जहां जंगली जानवरो का शिकार करने गए ग्रामीण करंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई, साथ ही एक कोटरी भी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूंजी पथरा पुलिस एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र निवासी बीरबल धनवार 37 साल , अनिल कुजूर 26 साल निवासी लैलूंगा सोनाजोरी, बोधन तिर्की 40 साल निवासी बैगाबहार कोतबा पूंजीपथरा के आसपास ही रहते हुए यहां के फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं।

 

पुलिस आशंका जता रही है कि बुधवार की देर शाम को तीनों ने जंगल में जंगली हिरण कोटरी के शिकार की प्लानिंग बनाई। इसके बाद जीआई तार लेकर पूंजीपथरा और तराईमाल के बीच जंगल में पहुंचे। यहां जीआई तार में करंट की सप्लाई लेकर उसे शिकार के लिए बिछा दिया गया।

 

इसी दौरान कोटरी करंट की चपेट में आ गई। आशंका है कि कोटरी को निकालने के दौरान ही हादसे में तीनों शिकारी भी करंट की चपेट में आ गए होंगे। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आज सुबह पूंजीपथरा पुलिस को वनविभाग से इसकी सूचना प्राप्त हुई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू की।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें