US Parade Shooting: अमेरिका में फ्रीडम डे परेड में फायरिंग, 6 की मौत, 24 घायल, संदिग्ध हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

US Parade Shooting: अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 अन्य घायल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह घटना इलिनायस प्रांत के शिकागो शहर के उपनगर हाइलैंड पार्क में हुई है। माना जा रहा है कि हमलावर ने किसी बिल्डिंग की छत से परेड मार्ग पर फायरिंग की है। फायरिंग होते ही वहां मौजूद लोगों को जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते देखा गया। बता दें कि अमेरिका सोमवार को अपना 246वां स्वतंत्रता दिवस परेड मना रहा है। चार जुलाई, 1776 को दूसरे महाद्वीपीय कांग्रेस द्वारा अमेरिका की स्वतंत्रता को अनुमोदित किया गया था। उसके बाद से ही चार जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस में छह लोगों के मारे जाने और 24 लोगों के घायल होने की पुष्टि की। लेकिन हाइलैंड पार्क के एक अस्पताल के प्रवक्ता ने घायलों की संख्या 31 बताई। उसने कहा कि नार्थशोर हाइलैंड पार्क अस्पताल में 26 और एक दूसरे अस्पताल में पांच लोगों को भर्ती कराया गया है।

पुलिस को परेड मार्ग से एक राइफल भी मिली है, माना जा रहा है कि उसी से फायरिंग की गई है। संदिग्ध हमलावर 18 से 20 साल का युवा बताया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से उसके बारे में सूचना देने का अनुरोध किया है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से ऐसा लगता है कि हमलावर ने किसी बहुमंजिला इमारत से फायरिंग की है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह 10 बजे परेड शुरू हुई थी। लगभग 10 दिन मिनट बाद ही फायरिंग के चलते परेड रोकनी पड़ी।

लेक काउंटी शेरिफ कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि फायरिंग “स्वतंत्रता दिवस परेड मार्ग” के क्षेत्र में हुई। इस घटना से अमेरिका के खतरनाक गन कल्चर का मामला एक बार फिर सामने आ गया है। 24 मई को टेक्सास के उवाल्डे में एक प्राइमरी स्कूल में हुई फायरिंग में 2 टीचर और 19 बच्चे मारे गए थे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें