रायगढ़। जमानत पर रहने के दौरान फिर से बाईक की चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर जेल दाखिल करा दिया है।
पुलिस चैकी खरसिया में 05 मार्च को रिपोर्टकर्ता नवीन कुमार विश्वकर्मा द्वारा 03 मार्च को हमालपारा रेल्वे ओवर ब्रीज के नीचे खड़ी हैंडल लॉक मोटर सायकल हिरो पैशन प्रो. के चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था जिस पर चैकी खरसिया में अज्ञात आरोपी पर धारा 379 का अपराध दर्ज कर माल मुल्जिम की पतासाजी किया जा रहा था कि पिछले माह पुलिस चैकी जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपी उमाशंकर सतनामी को चोरी व आर्म्स एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था।
चैकी जूटमिल द्वारा आरोपी उमाशंकर से मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो सीजी 13 एच 6246 जप्त किया गया था जिसका इंजन व चेचिस नंबर मिलान करने पर चैकी खरसिया के धारा 379 में चोरी गये मोटर सायकल से मिलान हुआ जिस पर चैकी जूटमिल से अपराध डायरी चैकी खरसिया स्थानांतरण कर में शामिल किया गया। आरोपी उमाशंकर सतनामी जूटमिल के चोरी, आर्म्स एकट के मामले में जमानत पर रिहा होकर फरार था जिस कारण आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई थी।
चैकी प्रभारी खरसिया नंदकिशोर गौतम द्वारा अपने स्टाफ को आरोपी पर निगाह रखने निर्देशित किया गया था जिस पर आज पुलिस चैकी खरसिया के प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री और आरक्षक साविल चंद्रा द्वारा मुखबीर सूचना पर रायगढ़ जूटमिल क्षेत्र से आरोपी उमाशंकर सतनामी को हिरासत में लेकर चैकी खरसिया ले गए जिससे पूछताछ करने पर मार्च माह में हमालपारा रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से हैंडल लॉक पैशन प्रो को चोरी करना और उस पर दूसरी नंबर प्लेट लगाकर उपयोग करना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेएमएफसी खरसिया के न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।









