भतीजे ने सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर अपनी ही चाची को उतारा मौत के घाट, परिजनों ने थाने में मचाया हंगामा, पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। भतीजे ने अपनी विधवा चाची की हत्या कर दी। युवक ने सब्बल से महिला के पेट और सिर पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने पहले भी मशाल लेकर घर जलाने का प्रयास किया था, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। नाराज परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। वारदात रतनपुर थाने की है।

 

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर के करैहापारा में रहने वाली सुरेखा पाटले 30 साल अपने पति जगदीश पाटले की मौत के बाद रोजी-मजदूरी करती थी और तीन बच्चों के साथ रहती थी। सोमवार शाम करीब 6 बजे सुरेखा पानी भरने के लिए मोहल्ले के सार्वजनिक नल के पास गई थी। उसी समय उसका भतीजा मुकेश उर्फ चिंटू पाटले (24) सब्बल लेकर पहुंचा। उसने महिला के सिर और पेट में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

आसपास के लोगों ने मुकेश को हमला करते देखा, तो उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वारदात के बाद आरोपी मुकेश सब्बल फेंककर वहां से भाग निकला। लोगों ने इसकी सूचना महिला के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर TI यूएन शांत कुमार साहू और उनकी टीम पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर उसे अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी मुकेश की तलाश में जुट गई।

 

शव उठाने को लेकर परिजन भड़क गए। थाने पहुंच कर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इतनी तत्परता पहले दिखाती तो उनकी बहू की हत्या नहीं होती। पुलिस देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर थाने पहुंची तो परिजनों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों से भी धक्कामुक्की हुई।पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठियां लहराई, तो उन्होंने पथराव कर दिया। इसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें