तेंदुएं की खाल बेचने की फिराक में 2 आरोपी पकड़ाए,  शिकारियों से कमीशन के रूम में  लेते थे 50-50 हज़ार, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस टीम  ने तेंदुए की खाल के साथ तस्कर के दो सहयोगियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।  पकड़े गए दोनों आरोपी शिकारियों के लिए कमीशन एजेंट के रूप में काम करते थे। खाल बेचने के बदले दोनों को 50-50 हजार रुपए दिए जाते। बरामद खाल की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तेंदुए की शिकारी की तलाश में है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम राजपुर से दो युवक बाइक पर तेंदुए की खाल बेचने खरखरा की ओर निकले हैं। इस पर टीम को अलर्ट किया गया और खरखरा बांध तिराहे के पास सड़क की घेराबंदी की गई। तभी दोनों युवक आते दिखाई दिए। खरखरा के पास पुलिस देख भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से पुलिस को एक बोरी में तेंदुए की खाल बरामद हुई।

पकड़े गए दोनों युवक पीलूराम ठाकुर 28 साल व अगनुराम सिंह ठाकुर 21 साल छुरा ब्लाक के ही ग्राम राजपुर के रहने वाले हैं। दोनों ओडिशा के एक शिकारी के पास से तेंदुए की खाल बेचने के लिए लाए थे। ये शिकारी के साथ मिलकर तेंदुए की खाल बेचने में मदद करते थे। फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें