एक सुखी जीवन पति-पत्नी के विश्वास पर टिका होता है, जब इस रिश्ते में कोई तीसरा व्यक्ति आ जाए तो यह रिश्ता नरक से भी बदतर हो जाता है। फिर वह चाहें पति के जिंदगी कोई आया हो या फिर महिला के। ऐसा ही एक मामला यूपी के हरदोई जिले से सामने आया है। यहां का एक युवक अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता है। वजह है उसकी पत्नी का चाल-चलन और जरूरत से ज्यादा खर्चीला स्वभाव।
पीड़ित ने बताया कि शादी के बाद उसकी पत्नी का जब खर्चा ज्यादा बढ़ने लगा तो वह कमाने दूसरे प्रदेश चला गया था। यहां उसकी पत्नी का मकान मालिक के साथ चक्कर शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसकी जानकारी हुई तो वह वापस घर आ गया। कुछ दिन बाद महिला अपने पति को बेहोश करके प्रेमी संग फरार हो गई। साथ ही घर से जेवरात और पैसे भी ले गए।
https://samachardoot.in/2022/07/21/american-association-of-physicians-india-origin-gave-medical-equipment-worth-rs-75-lakh-to-chhattisgarh-chief-minister-bhupesh-baghel-thanked-the-association/
मामला शहर कोतवाली के बिलग्राम रोड गुरगुज्जा के रहने वाले स्वदेश कुशवाहा का है। स्वदेश ने बताया कि उसके 2016 में पिंकी के साथ शादी हुई थी। स्वदेश पेशे से मजदूर है, जबकि उसकी पत्नी पिंकी बेहद खर्चीली और फैशनपरस्त महिला है। उसके दो बेटे भी हैं। स्वदेश ने बताया कि पत्नी के खर्चे के चलते उसके घर में तंगहाली आ गई।
https://samachardoot.in/2022/07/21/forest-dwellers-made-international-recognition-by-flying-high-chhattisgarh-state-minor-forest-produce-association-in-singapore-two-women-self-help-groups-of-jagdalpur-and-korba-will-be-rewarded/
घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह परिवार के साथ राजस्थान मजदूरी करने चला गया था। उसने बताया कि राजस्थान में चांदना माखर जोधपुर सिटी में जीतू प्रजापति के मकान में किए पर रहने लगा।
https://samachardoot.in/2022/07/21/the-widow-married-a-young-man-from-the-village-then-the-panchayat-gave-such-a-shameful-decree-now-both-together-read-full-news/
इसी बीच उसकी पत्नी पिंकी और मकान मालिक जीतू के बीच गहरी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों में बीच प्यार परवान चढ़ा और दोनों के बीच संबंध बन गए। जब इसकी जानकारी उसे लगी तो उसने इसका विरोध किया और पत्नी और बच्चों को लेकर वह हरदोई अपने घर आ गया। स्वदेश ने बताया कि पत्नी पिंकी जीतू से चोरी-छिपे बात करती रही। पिछले साल अगस्त में जीतू उसके घर चला गया। एक दिन पिंकी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर स्वदेश को खाने में जहर दे दिया।
https://samachardoot.in/2022/07/21/mla-cannot-escape-responsibility-by-questioning-prakash-nayak-in-the-assembly-subhash-pandey-try-to-solve-the-problems/
स्वदेश ने बताया कि जब वह बेहोश हो गया तो दोनों ने उसे रस्सी से बांधा और घर में रखे जेवर, नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। होश आने पर जीतू ने घर का नजारा देखा तो वह दंग रह गया। उसने पुलिस थाने में जाकर शिकायत की लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद जीतू ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पिंकी और जीतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।









