ये कैसी लापरवाही, मिड डे मिल में गिरी छिपकली, 26 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती….पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में लापरवाही से दो दर्जन से अधिक बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ गई, जब स्कूल के मिड डे मील में छिपकली गिर गई और इसे खाने के बाद 26 बच्चे बीमार पड़ गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बच्चों को अब खतरे से बाहर बताया है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय स्कूल की उत्तर टोला में मिड डे मील खाने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत खराब होने लगी थी।

 

बुधवार को सीधी जिले में उस समय पर हड़कंप मच गया। जब जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल के प्राथमिक शाला घमसान उत्तर टोला पतुलखी में मिड डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। किसी के सिर में दर्द तो किसी के पेट में दर्द और किसी को उल्टी होने लगी। शाम होते-होते हालत इतनी गंभीर हो गई की उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों और शिक्षकों ने 108 एंबुलेंस और दूसरे वाहनों के जरिए बच्चों को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

 

 

घटना की जानकारी शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को लगी सभी हरकत में आ गए। तुरंत जिला चिकित्सालय सीधी पहुंचे सीधी कलेक्टर के द्वारा डॉक्टरों को निर्देशित किया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने सभी बच्चों का मेडिकल परीक्षण किया। बीमार बच्चों का इलाज सीनियर डाक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है।

 

 

शासकीय प्राथमिक शाला घमसान उत्तर टोला पतुलखी में कुल 51 बच्चे शाला में उपस्थित थे, जिसमें से 32 बच्चों ने खाना खाया था। इनमें से 26 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। सीधी कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने इस घटना को गंभीरता लिया है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है। कलेक्टर ने कहा है कि इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो इसके लिए भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और ऐसी गलती दोबारा ना हो इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें