पिता ने बाप-बेटी के रिश्तों को किया कलंकित, पुलिस हेल्पलाइन में फोन कर मासूम ने मांगी मदद, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौरैला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। नराधम पिता ने बाप-बेटी के रिश्तों को कलंकित कर दिया। पिता अपनी ही 13 साल की बेटी से एक माह से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी बच्ची को स्कूल भी नहीं जाने देता था। विरोध करने पर उससे बेरहमी से मारपीट भी करता था।

 

 

प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग ने सारी बात अपने दादा को बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

 

 

एएसपी अर्चना झा ने बताया कि गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत पिता द्वारा बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। 13 साल की बच्ची की मां की मौत हो चुकी है। बच्ची को उसका पिता और दादा 5 साल की उम्र से पाल रहे हैं। 2 दिन पहले बच्ची घर पर अकेली थी। लड़की का दादा किसी काम से बाहर गया था, तब पिता ने बच्ची के साथ फिर दुष्कर्म किया। बच्ची का दादा जब घर लौटा तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस के हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर फोन कर सूचना दी गई। नाबालिग की बात सुनकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की के दादा का बयान लिया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता शराब पीने का आदी है। वह नशे की हालत में हमेशा घर आता और नाबालिग से मारपीट करता। लड़की को स्कूल में भर्ती कराने को लेकर आरोपी का अपने पिता से भी कई बार विवाद भी हो चुका है। पुलिस ने बताया कि बच्ची से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी एक माह से उसका रेप कर रहा था।

 

 

बच्ची का मेडिकल कराया गया है। इसके बाद उसे काउंसिलिंग के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें