खेत रोपाई कर वापस घर लौट रही बुजुर्ग महिला पर जंगली हाथियों के दल ने किया हमला, कुछ लोग भागने में रहे सफल, मगर बुजुर्ग महिला आ गई चपेट में, पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में एक लंबे अर्से से जंगली हाथियों का आतंक व्याप्त है। हाथी के हमले से होने वाली मौतों की खबरे अकसर अखबारों की सुर्खियों बनती रही है। इसी क्रम में कल शाम खेत रोपाई कर घर लौट रही बुजुर्ग महिला पर जंगली हाथियों के एक दल ने हमला कर दिया, घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार मरवाही क्षेत्र में जंगली हाथियों के आवाजाही से क्षेत्र के लोगों में एक बार फिर दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। मरवाही वन मंडल के करगी पंचायत में खेत रोपाई करके वापस घर लौट बुजुर्ग महिला सुकवरिया बैगा पति सोनसाय उम्र 65 साल पर अचानक हाथियों के एक दल ने हमला कर दिया। इस हमले के दौरान कुछ लोग भागने में सफल हो गए।

 

बुजुर्ग महिला भी हाथी से बचने महिला भागने की कोशिश की परंतु जंगली हाथी ने महिला को अपने भारी भरकम पैरों से कुचल कर बुरी तरह घायल कर दिया। आसपास के लोगों के द्वारा गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें