इस वजह से यहाँ की आधी आबादी को 1 से 3 अगस्त तक नही मिलेगा पानी!…….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर । रायपुर शहर की आधी आबादी को 1 अगस्त की शाम परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, शहर के 26 पानी टंकियों से 1 अगस्त की शाम से पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी, जो 3 अगस्त की सुबह तक जारी रहेगी।

 

शहर के जिन इलाकों में 48 घंटों तक नल से पानी नहीं मिलेगा, उनमें, भाटागांव, कुशालपुर, सरोना, अमलीडीह, देवपुरी, सरोना, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी, चांगोराभाटा, कोटा, कबीर नगर, गोगांव, अवंती विहार, मंडी, मठपुरैना शामिल हैं।

 

दरअसल, नगर निगम द्वारा दो फिल्टर प्लांट को जोड़ने का काम किया जा रहा है। 150 एमएलडी वाले फिल्टर प्लांट में 80 एमएलडी क्षमता के नए फिल्टर प्लांट को जोड़ा जाएगा और रायपुरा व कुकरबेड़ा में नई टंकियों को राइजिंग पाइप लाइन से इंटरकनेक्शन भी किया जाएगा, जिसके कारण इन इलाकों में 48 घंटे पानी प्रभावित रहेगा। प्रभावित इलाके में नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि प्रभावित इलाके में पानी टैंकर के माध्यम से आपूर्ति की जाएगी उसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें