रायपुर। राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में बंदियों के बीच मारपीट हुई. इस मारपीट में एक बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है। घायल बंदी पर आरोपियों ने नुकीले हथियार नुमा चीज से हमला किया है। इधर जेल प्रशासन व स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में बंदियों के बीच मारपीट हुई है. हत्या के आरोप में बंद दो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है. सिविल लाइन पुलिस ने घायल बंदी रामकॄष्ण तिवारी को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। जिसे मारपीट के आरोप में जेल में बंद राहुल आहूजा और चिंन्ना ने किसी बात को लेकर हमला कर दिया। जेल सूत्रों के मुताबिक मारपीट उस वक्त हुई जब पेशी के लिए बंदियों को कोर्ट लाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच राम तिवारी बाथरूम जाने के लिए निकला था. तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद जेल प्रबंधन के तमाम दावों की पोल खुल गई। जेल के जिम्मेदार अधिकारी का कहना है विवाद आखिर क्यों हुआ, किस चीज से वार किया गया इसे लेकर जांच की जा रही है संबंधित थाना में fir दर्ज कराई जा रही है।
वही मामले को लेकर एएसपी सुखनंदन राठौर का कहना है जेल के भीतर कैदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था जेल प्रबंधन की ओर से मिली शिकायत के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया गया है विधिवत कार्रवाई की जा रही है।









