रायपुर । इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी रायपुर से निकलकर सामने आ रही है जहाँ स्वाइन फ्लू से छत्तीसगढ़ में एक चार साल के बच्ची की मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से मौत के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की रहने वाली एक 4 साल की बच्ची को स्वाइन फ्लू होने के बाद बीती रात ही उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से हुई पहली मौत के बाद पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। व्यापक इंतजाम में जुटते हुए विभाग के द्वारा प्रदेश भर में जारी किया गया अलर्ट कर दिया गया है।









