हत्या : घर से बार बार भाग जाती थी बेटी इसलिये माँ ने तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर पुलिस बताया और फिर…….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेस्क न्यूज। रविवार रात एक  मां ने अपनी ही 19 साल की बेटी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। और फिर महिला ने खुद ही पुलिस को  इस घटना की सूचना दे दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला फरार हो गई।   मृतका की बहन ने पुलिस को बताया कि अक्सर उसकी बहन घर से भाग जाती थी। दिल्ली में जीटीबी अस्पताल के पास नशा करने वाले युवकों के संपर्क में थी।

पुलिस फरार महिला की तलाश में जुटी हुई है। टीला मोड़ थाना प्रभारी भुवनेश कुमार के मुताबिक गरिमा गार्डन में रहने वाली नफीसा के पति की मृत्यु हो गई है। उनके दो पुत्री तथा एक नौ साल का पुत्र है। नफीसा की पुत्री 19 साल की आमरीन नशे की गिरफ्त में आ गई थी। इसलिए घर से वह करीब 14-15 बार भाग चुकी है।

बीते दिनों भी वह घर से भाग गई थी। इससे परेशान नफीसा ने रविवार रात उसकी तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खुद नफीसा ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी महिला फरार मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें