प्रेमी की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की तैयारी में थी प्रेमिका, पुलिस गश्त टीम ने पकड़ा, महज इसलिये दिया वारदात को अंजाम……….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेस्क न्यूज। लिव इन में रह रहे प्रेमी की हत्या कर शव सूटकेस में लेकर जा रही महिला को सोमवार सुबह पुलिस ने पकड़ा है। महिला ने रात में उस्तरे से गला काटकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि महिला शादी के लिए युवक पर दबाव डाल रही थी। शादी ना करने से नाराज होकर उसने हत्या की है।

 

तुलसी निकेतन में रहने वाली प्रीति शर्मा (32) ने चार साल पहले अपने पति दीपक यादव को छोड़ दिया था। शादी से महिला का एक बेटा था, लेकिन दो वर्ष पूर्व उसकी मौत हो गई। करीब तीन साल से वह हेयर ड्रेसर फिरोज (23) के साथ अपने फ्लैट में लिव इन में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक प्रीति लगातार फिरोज से शादी के लिए दबाव डाल रही थी लेकिन वह आनाकानी कर रहा था।

https://samachardoot.in/2022/08/08/murder-the-daughter-used-to-run-away-from-home-again-and-again-so-the-mother-told-the-police-after-killing-her-by-pressing-her-face-with-a-pillow-and-then-read-full-news/

 

पुलिस के मुताबिक रात करीब 2 बजे प्रीति ने फिरोज की उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी। फिरोज पुत्र इकबाल मूल रूप से संभल का रहने वाला था। पूर्व में हेयर ड्रेसर का काम करता था लेकिन पिछले कुछ समय से वह कुछ नहीं कर रहा था। जबकि प्रीति भी पहले निजी कंपनी में नौकरी करती थी अब वह भी कोई काम नहीं कर रही।

https://samachardoot.in/2022/08/08/raipur-breaking-first-death-in-the-state-due-to-swine-flu-stir-in-health-department-alert-issued-read-full-news/

 

 

पुलिस का कहना है कि रात गस्त के दौरान एक महिला ट्रॉली बैग लेकर खड़ी मिली। शक होने पर उससे ट्राली बैग खोलने के लिए कहा गया। बैग खोलने पर उसमें अंदर शव मिला। शव पर सिर्फ अंडरवियर था। एसपी ट्रांस हिंडन ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें