नारायणपुर। नारायणपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में 15.08.2022 की रात्रि में थाना ओरछा से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम कोडोली आदेरखेडा, मुसनार, कावानार की ओर निकली थी। गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम कावानार के जंगल में कुछ संदिग्ध महिला-पुरूष पुलिस पार्टी को देखकर लुक-छिप कर भाग रहे थे, जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी किया गया।
https://samachardoot.in/2022/08/17/raigarh-news-thieves-once-again-challenged-the-police-took-away-lakhs-of-cash-from-many-shops-at-once-read-full-news/
पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर सर्चिंग करने पर एक संदिग्ध लड़की को पकड़ा गया, अन्य संदिग्ध लोग जंगल पहाड़ी का आड़ लेकर भाग निकले। संदिग्ध लड़की से पूछताछ करने पर अपना नाम सुखमति कुमेटी उर्फ रीमा पिता मंगतु कुमेटी जाति माड़िया निवासी छोटेटोण्डाबेड़ा थाना ओरछा बतायी तथा वर्ष 2018 में टोण्डेबेडा मिलिशिया कमाण्डर मनोज द्वारा मिलिशिया में भर्ती किया गया, नक्सली संगठन द्वारा प्रशिक्षण उपरांत पूर्व बस्तर डिविजन के कंपनी नम्बर 06 की सदस्य के रूप में सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी।
https://samachardoot.in/2022/08/17/breaking-news-bhagat-ki-kothi-train-collides-with-goods-train-more-than-50-people-injured-3-coaches-derailed-traffic-stalled-read-full-news/
नक्सली सदस्या निम्न घटनाओं में शामिल रही
1- सप्ताहिक बाजार ओरछा में प्रधान आरक्षक रामप्रसाद भगत को टांगिया से वार कर घायल करने एवं एक इंसास रायफल लूटरकर ले जाने की घटना।
2- कड़ेनार, चिकपाल के पास आईईडी लगाकर विस्फोट करने की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान घायल हुआ था।
3 अमदईघाटी में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने आईईडी लगाने की घटना ।
4- चिकपाल पुलिया के पास आईईडी लगाने की घटना।
5- अमदईघाटी में मुठभेड़ की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान शहीद एवं 01 जवान घायल हुआ था।
https://samachardoot.in/2022/08/17/elephant-terror-continues-farmers-troubled-by-the-terror-of-wild-elephants-continuously-causing-damage-to-crops-read-full-news/
नक्सली कंपनी नम्बर 06 की सदस्य सुखमती कुमेटी उर्फ रीमा के ऊपर राज्य शासन द्वारा पद के अनुसार 08 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। आरोपी द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर थाना ओरछा एवं छोटेडोंगर के अपराध में शाम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष आज पेश किया जाता है।







