Breaking News: भगत की कोठी ट्रेन मालगाड़ी से टकराई,50 से ज्यादा लोग जख्मी,3 डिब्बे हुए डिरेल,यातायात ठप्प…पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से निकलकर राजस्थान के जोधपुर जा रही भगत सिंह कोठरी यात्री ट्रेन आज तड़के मालगाड़ी से जा टकराई, इस टक्कर के कारण यात्री गाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतर गए हैं और 50 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है।इनमे से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यात्री गाड़ी भगत सिंह कोठरी गोंदिया के पास दुर्घटना ग्रस्त हुई है और रेल यातायात भी प्रभावित हुई है ।

रेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के गोंदिया स्टेशन से दूर चुलोत गांव के पास सेम ट्रैक पर चल रही एक मालगाड़ी को इस ट्रेन को ट्रेन ने पीछे ठोका।जिससे ये घटना घटी।बताया जाता है कि इस ट्रेन को सिंग्नल नही मिलने से मालगाड़ी उसी ट्रैक पर आई जो यात्री से टकरा जाने से भीषण दुर्घटना घटी।

 

बताया ये भी जा रहा है कि मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाया जिसके कारण कई लोगो की जान बच गई।बहरहाल रेल प्रसासन ने घटना के जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और रेल यातायात सुधारने में भी टीम जुट गई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें