इस मार्ग से गुजरने वाले हो जाएं सावधान..! यहां जंगली जानवर ने एक युवक को उतारा मौत के घाट….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरबा। देर रात जंगली क्षेत्र रास्ते का सफर तय करना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब किसी जंगली जानवर के उस पर हमला करते हुए धड़ से सिर को अलग कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज पसान थाना क्षेत्र के सेनहा निवासी 26 वर्षीय राहुल कुमार के घर पर छठी कार्यक्रम था, इसके उपलक्ष्य में घर में रात में रामायण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

 

इस बीच साउंड बाॅक्स खराब हो जाने के बाद दूसरा साउंड बॉक्स लेने राहुल गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त 24 वर्षीय सुरेश कुमार के साथ बाइक से सेनहा से अड़सरा जा रहा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे घना जंगल पड़ता है, इस जंगल के बीच रास्ते में बाइक का तेल खत्म हो गया। राहुल बाइक लेकर धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा और सुरेश पीछे-पीछे आ रहा था।

 

राहुल को लगा कि सुरेश थक गया होगा और हल्की बारिश भी हो रही है, कहीं रुका होगा। राहुल गांव अड़सरा पहुंच गया। काफी समय बीत जाने के बावजूद सुरेश के घर नही आने पर इस बात की जानकारी उसने गांव वालों को दी। इसके बाद गांव के लोगों ने जंगल में खोजबीन शुरू की।

 

काफी खोजबीन के बाद भी वो नहीं मिला। आज सुबह ग्रामीणों की नजर सुरेश पर पड़ी तो देखा कि पेड़ के खो पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसका सिर गायब था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पसान थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग जांच उपरात शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें