ऑफिस के पीछे टहल रहे खनिज कर्मचारी को ट्रेलर ने मारी जोरदार ठोकर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर।ऑफिस के पीछे टहल रहे खनिज कर्मचारी को नशे में धुत्त एक ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बुरी तरह रौंद कर घायल कर दिया। खनिज कर्मचारी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। घटना बलरामपुर जिले के धनवार चेकपोस्ट का है।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के धनवार चेक पोस्ट ऑफिस में खनिज कर्मचारी दिनेश शर्मा अपने ऑफिस के पीछे टहल रहे थे। इसी दौरान एक ट्रेलर चालक ने वाहन बैक करते समय खनिज कर्मचारी के दोनों पैरों में वाहन चढ़ा दिया। वाहन की ठोकर से खनिज कर्मचारी खून से लथपथ हो गए और आनन फ़ानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

 

बताया जा रहा है टेलर चालक नशे में धुत था और बेरी कटिंग किए गए के रास्ते पर चला गया था और वाहन बैक करते समय ये घटना घटित हो गई। घायल कर्मचारी को बनारस के बीएचयू हॉस्पिटल में किया गया भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद से आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो जाने की बात कही जा रही, पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें