कांकेर। इश्क में बेवफाई और हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ मोहब्बत, बल्कि पूरे इंसानी समाज को शर्मसार कर दिया। प्यार जैसे पवित्र रिश्ते पर बदनुमा दाग लगाने वाला कोई और नहीं, प्रेमिका का प्रेमी ही निकला, जिस पर प्रेमिका दिलो-जान से ऐतबार करती थी उसने ही वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर दोस्तो के सामने परोस दिया। यह मामला कांकेर जिले का है।
कांकेर पुलिस ने दुष्कर्म के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कांकेर कोतवाली अंतर्गत 20 वर्षीय युवती से प्रेमी और उसके तीन साथियों ने वीडियो दिखाकर बारी-बारी से दुष्कर्म को अंजाम दिया था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
https://samachardoot.in/2022/08/19/a-woman-was-raped-and-made-a-video-on-the-pretext-of-marriage-repeatedly-threatening-to-make-it-viral-read-full-news/
कांकेर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि कांकेर थाना अंतर्गत एक मामला सामने आया है जिसमे एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके प्रेमी ने शारीरिक सम्बंध बनाया और वीडियो बनाकर ब्लेकमेलिंग कर प्रेमी के 3 साथी भी दुष्कर्म को अंजाम दिए युवती की रिपोर्ट पर प्रेमी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
https://samachardoot.in/2022/08/19/big-breaking-5-killed-in-a-road-accident-it-took-5-hours-to-retrieve-the-dead-bodies-the-accident-happened-here-read-full-news/
गौरतलब हो कि बल राम यादव निवासी देवकोंगेरा, उपेंद्र उसेंडी निवासी देवकोंगेरा, लल्लू नेताम निवासी देवकोंगरा, जागेश्वर कोडोपी निवासी देवकोंगरा को पुकिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।









