फिर एक तेंदुआ हुआ शिकारियों का शिकार, वन परिक्षेत्र में मचा हड़कंप, इस अवस्था मे मिला शव……. पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धमतरी। धमतरी वन मंडल की दुगली वनपरिक्षेत्र में एक बार फिर दुर्लभ वन्यप्राणी तेंदुए का शिकार अज्ञात लोगों ने किया है।मृत तेंदुआ सफेद काले बुंदी रंग में था तकरीबन तीन से चार साल उम्र का नर तेंदुआ था।जिसे शिकार का अंदेशा लगाया जा रहा है।दरअसल मामला दुगली वनपरिक्षेत्र की कक्ष क्रमांक 259 दिनकरपुर परिसर का है।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुगली सिंगपुर मार्ग से लगा हुआ परिक्षेत्र कार्यालय से तकरीबन तीन सौ मी.की दुरी के साथ मुख्य मार्ग से 20 फिट की दूरी में सफेद काले बुंदी तेंदुए जिसके चारो पंजे कटे अवस्था के साथ मृत अवस्था में मिले है।

 

वहीँ दुर्लभ वन्य प्राणी की शव मिलने से दुगली वन परिक्षेत्र में हड़कंप मच गया। विभागीय कर्मचारियों से जानकारी अनुसार दुगली के पालतू पशु चरवाहे जब शाँम को मवेसियों को लेकर वापस लौट रहे थे तभी जंगल में मृत तेंदुए पर नजर पड़ी। जिनकी जानकारी सुबह सहायक परिक्षेत्र अधिकारी को दिए जहाँ मौके पर विभागीय मुआयना करने पर तेंदुए मृत अवस्था में पाया गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें