दो दिन से परिजन जिसे ढूंढ रहे वो कुएं में इस हाल में मिला, क्षेत्र में मची सनसनी, पुलिस मौके पर……पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनपुर। 2 दिन से लापता युवक की कुएं में लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के सिर में चोट के निशान हैं जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के सिरकोतंगा का है।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरकोतंगा में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब वहां के कुएं में एक युवक की तैरती हुई लाश देखी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से कुएं में तैरती लाश को बाहर निकाला गया।

 

युवक के परिजनों ने बताया कि वह दो दिनों से घर से लापता था जिसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी और आज कुएं में लाश मिली है। सर में चोट के निशान को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए इस मामले की जांच की मांग की है।

 

बहरहाल मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट के द्वारा शव की जांच की गई युवक की हत्या हुई है या फिर किसी हादसे में युवक ने अपनी जान गवाई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें