छात्रा की अश्लील फ़ोटो वायरल करने वाले आरोपी की गांव के बाहर इस हाल में मिली लाश, पुलिस मौके पर…..पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेस्क न्यूज। छात्रा को निर्वस्त्र कर कंधे पर हाथ रखकर अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी युवक की लाश गांव के बाहर एक पेड़ से लटकती पाई गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं, परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

थानाक्षेत्र के बेलांवा गांव के मोफिया मजरा का महेश मिश्रा उर्फ रिंकू पुत्र ठाकुर प्रसाद मिश्रा चार दिनों से घर से लापता था। शाम गांव से बाहर शौच के लिए गए लोगों ने जामुन के पेड़ से उसकी लाश लटकते हुए देखी तो परिजनों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रबोध कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा हट सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर ध्यान रखकर जांच कर रही है।

युवक रिंकू पर शुक्रवार को मोतीगंज थाने में छेड़खानी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर आरोप था कि उसने एक छात्रा को असलहे के बल पर निर्वस्त्र किया और कंधे पर हाथ रखकर फोटो खींच वायरल कर दिया। बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, इस काम में युवक की मदद करने का आरोप उसके चाचा और चाची पर भी लगा है। एफआईआर में चाचा व चाची को भी नामजद किया गया है।

युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ठाकुर प्रसाद अपने बुढ़ापे का  सहारा खो जाने से बेहाल हैं। वहीं, मां और छोटी बहनें भी युवक की मौत के बाद बिलख रही हैं। चाचा व चाची के भी आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें