मछली व्यापारी  की खून से लथपथ लाश मिली, सोते समय किसी ने सीने में पत्थर पटककर उतारा मौत के घाट…..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई पावर हाउस मछली मार्केट में देर रात किसी ने 48 साल के मो. फिरोज पुत्र मो. वकील की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। फिरोज मछली बेचने का काम करता था। ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि हत्या फिरोज के छोटे भाई मो. शकील ने की है। छावनी पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर शकील से पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में  जानकारी के मुताबिक मो. फिरोज चिल्हर मार्केट में मछली बेचने का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। फिरोज रात में खाना खाकर मछली मार्केट में छोटेलाल चौधरी के गोदाम के सामने सोता था। बुधवार रात भी वह वहीं सोया हुआ था। सुबह लोगों ने देखा कि फिरोज की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। उसके सीने में किसी ने बड़ा से पत्थर पटका था, जिससे उसकी मौत हो गई।

https://samachardoot.in/2022/09/01/breaking-news-raipur-2-killed-in-road-accident-1-serious-accident-occurred-due-to-stumbling-of-unknown-vehicles-police-engaged-in-search-read-full-news/

सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। पूछताछ में परिजनों ने शकील पर हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस शकील को पकड़कर थाने ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

https://samachardoot.in/2022/09/01/chhattisgarh-brought-the-mlas-of-jharkhand-to-feed-liquor-and-chicken-chandrakar/

आसपास के लोगों ने बताया कि मो. फिरोज का उसके छोटे भाई शकील से पारिवारिक विवाद था। दोनों के बीच कई बार झगड़ा व मारपीट हो चुकी है। फिरोज छावनी थाने में शकील के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा चुका है। इसके चलते ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या की वारदात को अंजाम उसी ने दिया है।

https://samachardoot.in/2022/09/01/the-price-of-commercial-gas-cylinder-has-come-down-the-new-rate-is-applicable-from-today-know-how-much-you-will-have-to-pay-for-gas-now/

मो. फिरोज की पत्नी की काफी साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। उसके एक बेटा जफर (20 साल) और दो बेटियां हैं। उसकी हत्या के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। फिरोज अकेला कमाने था। उसकी कमाई से घर की रोजी रोटी चलती थी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें