नशे में धुत लोगों ने एक युवक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका, उपचार के दौरान युवक की मौत…..पढ़िए पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जांजगीर चांपा । नशे में धुत लोगों ने एक युवक को तुलसी धर्मशाला की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक देने का मामला सामने आया है, उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

https://samachardoot.in/2022/09/01/breaking-news-raipur-2-killed-in-road-accident-1-serious-accident-occurred-due-to-stumbling-of-unknown-vehicles-police-engaged-in-search-read-full-news/

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चांपा थाने से महज 10 मीटर दूर बीती रात कुछ युवक तुलसी धर्मशाला में जन्मदिन की पार्टी के दौरान बाहरी लोगों के घुसपैठ से हुआ था और इस दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

https://samachardoot.in/2022/09/01/the-price-of-commercial-gas-cylinder-has-come-down-the-new-rate-is-applicable-from-today-know-how-much-you-will-have-to-pay-for-gas-now/

 

जबरदस्ती धर्मशाला में घुसने वाले लोगों ने मना करने पर नशे की हालत में कई लोगों से की मारपीट भी की। इसी बीच खुद को बचाने एक युवक छत पर चढ़ गया और फिर नशे में धुत लोगों ने युवक को तुलसी धर्मशाला की दूसरी मंजिल से नीचे फेंका,

https://samachardoot.in/2022/09/01/fish-traders-blood-soaked-body-was-found-while-sleeping-someone-threw-stones-in-the-chest-and-put-him-to-death-read-full-news/

इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान बिलासपुर में मौत गई। चांपा पुलिस आधा दर्जन संदेहियों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें