4 चौकीदार का सिर फोड़ कर हत्या करने वाला सीरियल पकड़ाया, पूछताछ में कहा 6 को पहले मार चुका हूं….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेस्क न्यूज। चार चौकीदारों का सिर फोड़कर हत्या करने वाले सिरफिरे सीरियल किलर को भोपाल के बैरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। सागर और भोपाल में 2-2 हत्याएं कर चुका था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सीसीटीवी  कैमरे के आधार पर हुई। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा, बहुत कठिन टास्क था सागर पुलिस को बधाई देता हूं, आरोपी को मोबाइल की लोकेशन के माध्यम से पकड़ा गया है सीरियल किलर है पूछताछ जारी है सागर के बाद भोपाल में भी उसने एक हत्या की थी।

सागर के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने कहा कि हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उसे वापस सागर ले जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, “हत्यारे की पहचान शिवप्रसाद के रूप में हुई है। वो केसली, सागर का रहने वाला है। हत्यारे ने 6 हत्याएं करने की बात कुबूल की हैं। पूछने पर उसने बताया कि वो सिक्योरिटी गार्डों को मारने के मिशन पर है। वो ऐसे सिक्योरिटी गार्डों को टार्गेट करता था जो ड्यूटी के दौरान सोते रहते थे।

इससे पहले सागर में उसने अलग-अलग जगहों पर चार और 72 घंटे में ही तीन सुरक्षा गार्डों को मार गिराया था। 250 पुलिस कर्मियों की 10 टीमें पिछले दो दिनों से उसकी तलाश कर रही थीं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें