बिलासपुर। शांति का टापू बिलासपुर इन दिनों बदमाशों के अपराध से सहमा हुआ है आये दिन चाकूबाजी,मारपीट की घटना ने इस शहर को अशांत कर दिया है। एक बार फिर मारपीट का वायरल वीडियो सामने आया है 25 सेकेंड इस वीडियो में एक युवक और युवती को बेहरहमी से पीटा जा रहा है।
इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गैंग बना कर लात,घुसे और पत्थर से युवक पर जानलेवा हमला कर रहें है। बीचबचाव कर रही लड़की को भी युवक पिटाई करते हुए देखा जा सकता है सरकंडा थाना क्षेत्र के निखिल आश्रम के पास की यह घटना बताई जा रही है।
हालाकि यह वीडियो दो माह पुराना बताया जा रहा है एक दिन पहले भी मारपीट का दो वीडियो सामने आया था जिसमे एक युवक को सरेहन बल्ला से ताबड़तोड़ हमला कर अधमरा कर दिया है। वही दूसरे वीडियो में एक युवक को बेल्ट से पीटा जा रहा है।
इधर इस मुद्दे को लेकर सामाजिक संगठन और राजनीतिक पार्टियां पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े की है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।







