घुमाने फिराने के बहाने राजधानी लाकर महिला से दुष्कर्म, महिला की शिकायत के बाद आरोपी को दबोचने पुलिस टीम रवाना, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक के बाद लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। मारपीट, चोरी, लूट, हत्या के अलावा यहां बलात्कार की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी क्रम में यहां एक और घटना में PWD विभाग में पदस्थ महिला के साथ बलात्कार होने की जानकारी मिली है।

 

इस संबंध में pwd में पदस्थ पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यालय में ही पदस्थ एक व्यक्ति ने उसे रायपुर घुमाने के बहाने यहां लाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

https://samachardoot.in/2022/09/02/chief-minister-bhupesh-baghel-today-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-for-various-development-works-worth-rs-403-crore-in-raigad/

 

पीड़ित महिला और आरोपी दोनों शादी शुदा हैं। आरोपी के द्वारा पिछले 1 साल में महिला को रायपुर ला कर उसके साथ 3 बार बलात्कार किया गया और इस बात की जानकारी पुलिस या फिर किसी अन्य को देने पर जान से मारने की दिया था।

https://samachardoot.in/2022/09/03/another-25-second-video-went-viral-a-young-man-and-a-girl-were-brutally-beaten-up-read-full-news/

 

पीड़ित महिला के द्वारा अब मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने घटना क्षेत्र सफर लॉज गोलबाजार थाना अंतर्गत होने पर गोलबाजार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार करने पुलिस टीम मुंगेली के लिए रवाना कर दी गई है, पुलिस उसे गिरफ्तार कर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें