कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर दूर स्थित मलांजकुडुम जल प्रपात में दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने गए दो युवक नहाने के दौरान पानी मे डूब गए है, जिनकी तलाश जारी है, रात में रेस्क्यु ऑपरेशन के बाद भी अब तक युवकों का कुछ पता नही चल सका है। रात को रेस्क्यु ऑपरेशन रोक दिया गया था अभी सुबह से फिर से रेस्क्यु ऑपरेशन शुरू किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र के गितपहर निवासी 4 युवक पिकनिक मनाने सोमवार को मलांजकुडुम जल प्रपात गए हुए थे, वही भावगिर नवागांव के भी 4 युवक पिकनिक मनाने गए हुए थे, शाम करीब 5 बजे गितपहर से आये युवकों में एक युवक जय मंडावी का पैर गहरे पानी मे चला गया और युवक डूबने लगा जिसे बचाने सतेंद्र सिन्हा ने भी छलांग लगा दी।
पानी का बहाव तेज होंने के कारण सतेंद्र भी डूबने लगा, जिसे बचाने भावगिर नवागांव से आये हुए युवक कुलेश्वर उइके ने भी छलांग लगा दी। दोनो युवकों ने जय मंडावी को तो किसी तरह बचा लिया लेकिन खुद डूब गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुची और रेस्क्यु शुरु किया गया लेकिन 15 घन्टे बाद भी युवकों का पता नही चल सका है। रात हो जाने की दिशा में रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया था, आज सुबह फिर से यह ऑपरेशन शुरु करते हुए लापता दोनों युवक की तलाश की जा रही है।









