जारी है गांजा तस्करी, यहां की पुलिस ने लाखो रुपये के गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पहले भी काट चुका है जेल, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा लगातार मादक पदार्थ गांजा की बड़ी से बड़ी खेप पकड़ने के बावजूद गांजा तस्करो की तस्करी लगातार जारी है। इसी क्रम में आज रायपुर पुलिस ने एक कार से 42 किलो गांजा बरामद किया है, जप्त गांजे की कीमत 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोसी प्रान्त ओडिशा से गांजा तस्करो के द्वारा तरह तरह हथकंडे अपनाते हुए गांजा तस्करी की कई कोशिस की मगर उन कोशिशो में वो कई बार सफल भी और कई बार छत्तीसगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करो की योजनाओं को विफल करते हुए उन्हें जेल भेज कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है।

 

रायपुर पुलिस ने आज तेलीबांधा इलाके में स्विफ्ट डिजायर कार से 42 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपी कार चालक राकेश नागपुरे को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है गांजा तस्करी का आरोपी भिलाई के कोहका का रहने वाला है और ओडिसा से गांजा लेकर भिलाई जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी से पकड़े गए गाँजे की कीमत 6 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस गिरफ्त में आया यह गांजा तस्कर यूपी में गांजे की तस्करी करता था और पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल में सजा काट चुका है। बहरहाल पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपी युवक के खिलाफ 120 (बी) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें