Breaking News: बर्तन चोरी के आरोप में युवक की पीट पीट कर ले ली जान, मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 आरोपियों को लिया हिरासत में, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कांसाबेल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बटाई केला में चार लोगों ने बर्तन चोरी के आरोप में एक युवक की पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बटाई केला निवासी रोहित नागवंशी नाम के एक युवक के खिलाफ घर से 2 थाली और लोटा चोरी करने के आरोप में गाँव के कुछ लोगो ने मिलकर लाठी लात घूँसों से इतनी पिटाई कर दी कि उसकी जान ही चली गई।

 

 

इस मामले में कांसाबेल थाना प्रभारी एस आर भगत ने बताया कि आरोपीगण मृत्तक के पड़ोस में रहते हैं। उन्हें शक था कि मृतक उनके घर से 2 थाली औऱ लोटा को चोरी कर लिया है।आरोपियो ने मृतक से पूछ ताछ करना शुरू कर दिया लेकिन मृतक ने यह नही कबूला की उसने चोरी की हैं। इससे गुस्साए लोगों ने उसके साथ मार पीट शुरू कर दी और इतना मारा कि मौके पर ही इसकी मौत हो गयी।

थाना प्रभारी ने बताया कि रात को सूचना मिलते ही 4 आरोपियो को तत्काल हिरासत में लिया गया है।इस मामले में अभी और लोगों के बयान लिये जा रहे है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें