आयकर छापा अपडेट: दूसरे दिन भी कई ठिकानों में जारी है कार्रवाई, 3 करोड़ से भी ज्यादा नगद मिलने की चर्चा….. पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। बुधवार सुबह रायपुर और रायगढ़ में अलग-अलग जगहों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है और आज दूसरे दिन भी इस टीम को कार्रवाई जारी है। इस टीम ने   ऐश्वर्या किंगडम स्थित घर और अन्य ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं। इसमें रायपुर के 50 से अधिक अफसरों की टीम शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर , रायगढ़, खरसिया के अलावा अन्य जगहों में बुधवार की सुबह से इनकम टैक्स की 50 से अधिक अधिकारियों की टीम जांच में जुटी है। आज कार्रवाई के दूसरे दिन भी इस टीम की कार्रवाई जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  टीम को आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में की जा रही जांच में तीन करोड़ से भी ज्यादा की नकद मिलने की चर्चा है।

साथ ही साथ कैशबुक से मिलान के बाद  जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आवासीय परिसरों में मिले ज्वेलरी का भी बुक रिकॉर्ड में किया जा रहा है मिलान, इसके अलावा लॉकर्स भी सील कर दिया गया है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार आयकर अन्वेषण की टीम ने बुधवार की सुबह से प्रदेश के अलग अलग  30 ठिकानों पर दी है दबिश दी है। इस कार्रवाई में कई कंप्यूटर जप्त, आईटी के साइबर एक्सपर्ट से  जांच कराए जा रहे हैं। फैक्ट्री में तैयार माल औऱ कच्चे माल का भी  मूल्यांकन किया जा रहा।

https://samachardoot.in/2022/09/07/big-breaking-news-income-tax-team-raided-many-places-including-raipur-raigad-team-of-more-than-50-officers-is-investigating-read-full-news/

बहरहाल आज दूसरे दिन भी रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर और खरसिया में दूसरे दिन इनकम टैक्स की जांच जारी और शाम तक यह कार्रवाई पूरी होने की आशंका जताई जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें