रायपुर । इस वक़्त की बढ़ी खबर राजधानी रायपुर से आ रही है जहां आज सुबह एकाएक स्टील फैक्ट्री में भट्टी फटने की घटना मे 1 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी बक अनुसार राजधानी रायपुर के उरला में स्थित ग्रेविटी-2 स्टील फैक्ट्री में आज सुबह तकरीबन 3 से 4 के बीच बड़ी घटना घटित हो गई एकाएक भट्टी फटने से यहां अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
इस घटना में जहां क्रेन ऑपरेटर कुलदीप गुप्ता की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम इस घटना की जांच में जुट गई है।









