बेमेतरा। ऑनलाइन शॉपिंग करने की चाह में एक युवती ने अपराध का वो रास्ता अख्तियार किया जिससे आज वह जेल सींखचों में पहुंच गई है। मामला बेमेतरा जिले के नवागढ़ पंचायत का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाले नवागढ़ पंचायत की रहने वाली एक युवती भारती कुंभकार 22 साल को ऑनलाइन शॉपिंग का बहुत शौक था और युवती के इसी शौक ने उसे अपराध के दलदल में धकेल दिया। इस युवती ने अपने शौक पूरे करने की खातिर अपने पड़ोस के ही घर मे प्रवेश कर आलमारी का लाकर तोड़ते हुए 60 हज़ार रुपये नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया।
https://samachardoot.in/2022/09/08/big-breaking-raipur-major-accident-in-steel-factory-1-dies-due-to-furnace-explosion-2-seriously-injured-read-full-news/
चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच उपरांत वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
https://samachardoot.in/2022/09/08/income-tax-raid-update-action-is-going-on-in-many-places-even-on-the-second-day-discussion-of-getting-more-than-3-crore-cash-read-full-news/
पुलिस गिरफ्त में आने के बाद युवती ने बताया कि उसे ऑनलाइन शॉपिंग करने का बहुत शौक था और उसी शौक को पूरा करने के लिए उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था।









