उदयपुर। मवेशी चराने जंगल गए पहाड़ी कोरवा पर अचानक भालू ने हमला कर दिया, घायल को अस्पताल ले जाने यहां के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शासन की योजनाओं के अंतर्गत चलने वाले वाहनों के लिए गांव तक पहुंच मार्ग नहीं होने की स्थिति में परिजनों के द्वारा हेल्गी से घायल को उठाकर 8 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय कर संजीवनी 108 तक पहुँचाया गया, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाकोई के भेल्वा डांड सारूखोना जंगल में 8 सितम्बर को मवेशी चराने गए पहाड़ी कोरवा सनी राम पिता तुलसीराम पर अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिससे सनी राम घायल हो गया।
https://samachardoot.in/2022/09/08/the-blood-soaked-corpse-of-a-woman-who-went-to-the-mine-to-bathe-was-found-the-incident-was-done-by-a-sharp-weapon-read-the-full-news/
कई घंटे बीत जाने बावजूद सनिराम के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन जंगलों में की गई इसी बीच तकरीबन रात 1बजे जंगल के गड्ढे में घायल अवस्था में शनि राम पड़ा मिला, सबसे पहले कड़ी मशक्कत के बाद उसे गड्ढ़े से निकाला जा सका और फिर 112 टीम को फोन किया गया।
https://samachardoot.in/2022/09/08/brahmastra-ahead-of-rrr-in-the-opening-day-know-how-many-crore-tickets-sold-in-advance-booking/
भालू के हमले से घायल की सूचना मिलते ही 112 के टीम के आरक्षक राजकुमार सिंह चालक,1 प्रेम सिंह घायल सनी राम पहाड़ी कोरवा को लेने पहुंचे नदी पर पुल नहीं होने तथा गांव पहुंच मार्ग उबड खाबड की वजह से नदी के इसी तरफ 112 वाहनों रुकी रही।
https://samachardoot.in/2022/09/08/breaking-news-such-a-passion-to-shop-online-that-the-girl-did-this-lousy-work-read-full-news/
भालू के हमले से घायल सनी राम पहाड़ी कोरवा के परिजनों के द्वारा 8 किलोमीटर झेल्गी में उठाकर 112 वाहन तक लेकर आए 112 वाहन में घायल को बैठाकर मेन रोड तक लाया गया इसके बाद एम्बुलेंस 108 वाहन के माध्यम से उसे उपचार के लिए उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।









