बीजापुर। माओवादियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट के चपेट में आकर एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है। महिला के पूरे शरीर पर स्प्लिंटर की चोट आए हैं। इसके अलावा बाईं आंख पर गंभीर चोट लगी है ।
गंभीर रूप से घायल महिला को गलगम स्थित CRPF कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद बीजापुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल महिला नेल्लाकांकेर की निवासी है। भूसापुर से गलगम के बीच हुआ IED ब्लास्ट. घायल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। यह मामला उसूर थानाक्षेत्र का है। इस मामले की जानकारी SP अंजनेय वार्ष्णेय ने दी है।









